हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी त्रिपुरा उपचु...

    त्रिपुरा उपचुनाव:भाजपा ने दो व कांग्रेस ने एक सीट जीती

    Tripura Election

    अगरतला (एजेंसी)। त्रिपुरा में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की रविवार को हुई मतगणना में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री मानिक शाह के बारदोवली सीट सहित दो सीटों पर जीत हासिल की है वहीं कांग्रेस ने अगरतला निर्वाचन क्षेत्र की प्रतिष्ठित सीट पर जीत हासिल की। भाजपा एक अन्य सूरमा सीट पर जीत की तरफ बढ़ रही है। पहला सीधा चुनाव लड रहे मुख्यमंत्री मानिक शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष साहा को 6,104 मतों से हराया। डाक्टर साहा को 17,181 मत मिले तथा कांग्रेस उम्मीदवार को 11,077 मत मिले।

    आशीष साहा ने यह सीट 2018 में जीती थी लेकिन कांग्रेस में शामिल होने पर इसे छोड़ दिया था। अगरतला सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता सुदीप रॉयबर्मन ने भाजपा के अशोक सिन्हा को 3,163 मतों से हराया। श्री रॉयबर्मन को 17,431 मत मिले जबकि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष को 14,268 मत मिले। उत्तर त्रिपुरा जिले के जुबराजनगर से भाजपा की उम्मीदवार मलिना देबनाथ ने भी जीत दर्ज की है। उन्होंने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी प्रत्याशी शैलेंद्र चंद्र नाथ को 4,572 मतों से पीछे छोड़ दिया है।

    चार साल पहले यहां से जीती माकपा के लिए यह एक झटका है। सुश्री देबनाथ को 18,769 मत मिले जबकि नाथ को 14197 मत मिले। यह उपचुनाव इस साल के शुरूआत में मौजूदा विधायक रामेंद्र चंद्र देवनाथ के निधन के चलते हुआ। सूरमा में भाजपा के स्वप्न दास ने माकपा के अंजन दास पर भारी बढ़त बना ली है। सूरमा में उपचुनाव भाजपा के मौजूदा विधायक के तृणमूल में शामिल होने और उनके इस्तीफा देने के कारण कराया गया। उपचुनाव गत 23 जून को हुआ था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here