हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home अन्य खबरें डैप्थ मुहिम क...

    डैप्थ मुहिम के लिए तुर्की की यूनिवर्सिटी ने पूज्य गुरु जी को किया सम्मानित

    msg

    बरनावा। पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई नशा विरोधी मुहिम ‘डैप्थ’ के लिए तुर्की से सिनोप यूनिवर्सिटी से प्रो. गुरइरकोल बेराम द्वारा प्रशंसा पत्र भेजा गया। बता दें कि पूज्य गुरु जी द्वारा पिछले वर्ष नशा समाप्ति उन्मूलन के उद्देश्य के लिए ‘डैप्थ’ कैंपेन शुरू किया था, जिसका प्रभावी असर नजर आ रहा है और लाखों लोग नशों से तौबा कर राम-नाम से जुड़कर समाज की मुख्यधारा में पुन: लौट रहे हैं।

    सभी मानवता भलाई कार्य परमपिता शाह सतनाम जी को समर्पित: पूज्य गुरु जी

    पावन एमएसजी महारहमोकर्म दिवस के भंडारे के शुभ अवसर पर सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने फरमाया कि पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी दाता रहबर ने हम पर महान परोपकार किए। ‘‘हम थे, हम हैं और हम ही रहेंगे’’, ये अपने मुरीदों के लिए, अपने शिष्यों के लिए बात कही। और आज सच्चे सौदे के साढ़े छह करोड़ लोग राम-नाम से जुड़े हैं, जो नशे छोड़ चुके हैं, बुराइयां छोड़ चुके हैं, भक्ति से जुड़ गए हैं। आज फिर से वो ही बात दोहराते हुए हम फिर से कहते हैं कि बेपरवाह जी ने यही फरमाया था ‘गुरु हम थे, हम हैं और हम ही रहेंगे, तो आज भी ज्यों का त्यों वो बरकरार है।

    पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि आज जितने भी मानवता भलाई के कार्य हो रहे हैं वो सभी पूज्य परमपिता शाह सतनाम जी महाराज को समर्पित हैं, यह सब उन्हीं का ही रहमों-कर्म है। पूज्य गुरू जी ने आगे फरमाया कि आज का दिन इसलिए भी विशेष हो जाता है कि आज के दिन दाता, रहबर (शाह मस्ताना जी) ने सरेआम जाहिर किया कि हम शाह सतनाम, जिसे दुनिया ढूंढती है, आप सबके सामने जाहिर कर रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here