हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Transfers: हर...

    Transfers: हरियाणा में 12 आईएएस और 67 एचसीएस अधिकारियों का तबादला

    Punjab
    Punjab: प्रदेश सरकार ने चार डीएसपी के किए तबादले

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Transfers: हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तुरंत प्रभाव से 12 आईएएस और 67 एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं तबादला आदेश जारी किए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल को महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का प्रभार भी सौंपा गया है।

    महिला एवं बाल विकास तथा अभिलेखागार विभागों की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार को मत्स्य पालन तथा अभिलेखागार विभागों की आयुक्त एवं सचिव लगाया गया है। आबकारी एवं कराधान आयुक्त, आबकारी एवं कराधान विभाग की सचिव आशिमा बराड़ को सहकारिता विभाग की आयुक्त एवं सचिव तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की प्रबंध निदेशक लगाया गया है। Transfers

    अंबाला के मंडलायुक्त फूल चंद मीणा को रोहतक का मंडलायुक्त लगाया गया है। अभिलेखागार विभाग के महानिदेशक एवं सचिव शेखर विद्यार्थी को अग्निशमन सेवाएं विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक एवं सचिव दुष्मंता कुमार बेहरा को परिवहन आयुक्त तथा परिवहन विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक एवं रोहतक के आयुक्त अंशज सिंह को स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान का महानिदेशक एवं अम्बाला का आयुक्त लगाया गया है।

    मानव संसाधन विभाग के निदेशक एवं व्यापार मेला प्राधिकरण हरियाणा के प्रशासक विनय प्रताप सिंह को आबकारी एवं कराधान आयुक्त, आबकारी एवं कराधान विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पर्यटन विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव डॉ. शालीन को हरियाणा राज्य भांडागार निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। Transfers

    झज्जर की अतिरिक्त उप आयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी सलोनी शर्मा को भिवानी की अतिरिक्त उप आयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी तथा जिला नगर आयुक्त, भिवानी लगाया गया है। भिवानी के अतिरिक्त उप आयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी तथा जिला नगर आयुक्त, भिवानी हर्षित कुमार को नगर निगम, सोनीपत का आयुक्त तथा जिला नगर आयुक्त, सोनीपत लगाया गया है।

    फतेहाबाद के अतिरिक्त उप आयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी राहुल मोदी को जिला नगर आयुक्त, रेवाड़ी लगाया गया है।

    एचसीएस अधिकारियों में, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के विशेष सचिव तथा शिवालिक विकास एजेंसी, अंबाला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहरावत को अतिरिक्त श्रम आयुक्त (प्रशासन) तथा हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया है। इनके अलावा 67 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें:– Haryana Railway News: सिरसा समेत इन जिलों की हो गई बल्ले-बल्ले, मोदी सरकार ने नई रेलवे लाइन की दी मंजूरी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here