खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda LPG Gas Cylinder News: उप मंडल के गांव सैदपुर में सीएम फ्लाइंग व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक फैक्ट्री से 28 अवैध कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। टीम ने जटोला रोड स्थित श्री बालाजी इंटरप्राइजेज फैक्ट्री पर छापा मारकर यह कार्रवाई की। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उपनिरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार घरेलू या कमर्शियल गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पूरी तरह प्रतिबंधित है। विभाग को सूचना मिली थी कि सैदपुर गांव में जटोला रोड पर स्थित श्री बालाजी इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण किया गया है। Kharkhoda News
सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग, खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम और खरखौदा पुलिस ने मौके पर छापा मारा। जांच के दौरान फैक्ट्री से 12 भरे हुए कमर्शियल सिलेंडर, 12 खाली कमर्शियल सिलेंडर तथा चार कमर्शियल सिलेंडर उपयोग में लगे हुए मिले। टीम ने फैक्ट्री मालिक से गैस भंडारण से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह मौके पर कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद विभाग ने सभी सिलेंडरों को कब्जे में लेकर नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Kharkhoda News
यह भी पढ़ें:– भिवानी में सीआईए स्टाफ ने 4.7 किलो गांजा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया















