हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मोटरसाईकिल चो...

    मोटरसाईकिल चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र। पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरी के आरोपी। 28केयूके05

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra News: एंटी व्हीकल थेफ़्ट की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में विजय कुमार पुत्र संतोष वासी बहरोली थाना मीरगंज जिला बरेली यूपी हाल वासी मच्छीमार मोहल्ला मोहन नगर कुरुक्षेत्र व आकाश पुत्र छवि राम वासी शास्त्री नगर थानेसर को गिरफ्तार करके 4 चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद की है। 25 अप्रैल को थाना कृष्णा गेट में दी अपनी शिकायत में सुधीर कुमार पुत्र ओमप्रकाश प्रकाश वासी गणेश कॉलोनी खेड़ी ब्राहमण ने बताया कि उसका आॅफिस दिव्या मिडिया सोल्यूशन नजदीक नागपाल नर्सिग होम रेड रोड पर है। Kurukshetra News

    सुबह 11 बजे उसने अपनी मोटरसाईकिल को अपने आॅफिस के पास खड़ी की थी तथा गलती से चाबी बाईक में ही रह गई थी। 20 मिनट बाद जब वह बाहर आया तो उसको उसकी मोटरसाइकिल नहीं मिली। जिसको कोई चोर चोरी करके ले गया। जिसकी शिकायत पर कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच सुभाष मंडी के हैड कांस्टेबल कृष्णा कुमार को दी गई। बाद में मामलों की जांच एंटी व्हीकल थेफ़्ट को दी गई। Kurukshetra News

    एंटी व्हीकल थेफ़्ट कुरुक्षेत्र प्रभारी निरीक्षक जगदीश टामक के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरिक्षक जोगिन्द्र सिंह व हैड कांस्टेबल प्रवीन कुमार की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में विजय कुमार पुत्र संतोष वासी बहरोली थाना मीरगंज जिला बरेली यूपी हाल वासी मच्छीमार मोहल्ला मोहननगर कुरुक्षेत्र व आकाश पुत्र छवि राम वासी शास्त्री नगर थानेसर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से चोरीशुदा 3 मोटरसाईकिल व 1 स्कूटी बरामद की गई। जानकरी देते हुए निरीक्षक जगदीश टामक ने बताया कि आरोपियों ने 2 मोटरसाईकिल थाना कृष्णा गेट एरिया, 1 मोटरसाईकिल थाना सदर थानेसर एरिया व 1 स्कूटी थाना शहर थानेसर एरिया कोर्ट परिसर से चोरी की थी। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– सरकारी एंबुलैस न मिलने पर रेहड़ी पर पिता को घर पहुंचाया

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here