हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पथराव व फायरि...

    पथराव व फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

    Kairana News
    Kairana News: पथराव व फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने 15 दिन पूर्व गांव भूरा में दो पक्षों के बीच हुए पथराव व फायरिंग के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पकड़े गए एक आरोपी से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। Kairana News

    विगत 28 जनवरी को ग्राम भूरा में दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ था, जिसमें जमकर पथराव व फायरिंग हुई थी। घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगो के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। एसपी शामली रामसेवक गौतम ने कोतवाली पुलिस को मामले में सतर्क दृष्टि रखने एवं आरोपियों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया था। Kairana News

    गुरुवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मामले में नामजद दो आरोपियों सादिक व सावेज निवासीगण ग्राम भूरा को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपी सावेज से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– शिखर शिक्षा सदन के विद्यार्थियों ने संसद भवन की कार्यवाही देखी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here