गुरुग्राम (ब्यूरो)। Gurugram Crime News: हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-9 थाना क्षेत्र के सूर्या विहार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ढाई साल की बालिका की हत्या कर दी गई। सोमवार रात हुई घटना में मृत बालिका अनिका की माँ नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई, उसका गला कटा हुआ पाया गया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-9 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Gurugram Crime News
पुलिस ने घर और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया। गुरुग्राम सेक्टर-9 थाना के एसएचओ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:– Rekha Gupta: दिल्ली की ये सारी अनधिकृत कॉलोनियों को मिलेगा कानूनी दर्जा, जानें कौन-कौन सी कॉलोनियां होगी शामिल















