हमसे जुड़े

Follow us

27.3 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब Firing: मकसूद...

    Firing: मकसूदां मंडी में फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार

    Jalandhar News
    Jalandhar News: मकसूदां मंडी में फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार

    दो 32 बोर के अवैध पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद

    • आरोपियों पर पहले भी दर्ज हैं कई केस

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Firing: जालंधर में मकसूदां मंडी के पास फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने दो 32 बोर के अवैध पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नागरा पिंड के रहने वाले कार्तिक पुत्र सुरेश कुमार और मोहल्ला अमर नगर, गुलाब देवी रोड के रहने वाले मोहित मलहोत्रा उर्फ काका पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है। Jalandhar News

    जिनके खिलाफ पुलिस ने हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जॉइंट कमिश्नर आॅफ पुलिस संदीप शर्मा ने बताया कि जालंधर नॉर्थ हलके में उक्त आरोपी वारदातें करते थे। बीते दिन उक्त आरोपियों ने एक व्यक्ति पर गोलियां चलाई थी। जिसमें गोली उसके हाथ पर लगी थी। पहले कहा गया था कि उक्त वारदात लूट की है, मगर ऐसा नहीं था। ये मामला लड़ाई का था। गोली उधम सिंह नाम के व्यक्ति के हाथ में लगी थी।

    आरोपियों ने चलाई थी दो गोलियां | Jalandhar News

    शर्मा ने बताया कि मकसूदां चौक के पास उधम सिंह स्नैक्स खा रहा था। इतने में एक पीसीआर की टीम आई तो उधम सिंह ने पीसीआर टीम से कहा कि आप थोड़ा जल्दी-जल्दी उक्त एरिया में चक्कर लगाया करें, यहां पर लूट की वारदातें बहुत होती है। ये बात पास में खड़े उक्त आरोपियों ने भी सुनी। उन्हें लगा कि ये बात उधम सिंह ने उन्हें कही है। क्योंकि लुटेरों का एक भाई पहले भी चोरी के केस में जेल में बंद है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने गोलियां चला दी। जेसीपी ने कहा- क्राइम सीन पर दो गोलियां चली थी। एक गोली उधम सिंह के हाथ में लगी थी। Jalandhar News

    यह भी पढ़ें:– Rajasthan News : किसानों की होगी अब मौज, राज्य सरकार ने लिया ये फैसला!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here