हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश Rajasthan Exp...

    Rajasthan Expressway: राजस्थान के दो बड़े शहरों की हो गई मौज, 8 लेन का होगा एक्सप्रेस हाईव, भूमि का होगा अधिग्रहण, किसान हो जाएंगे मालोमाल

    Rajasthan Expressway
    Rajasthan Expressway: राजस्थान के दो बड़े शहरों की हो गई मौज, 8 लेन का होगा एक्सप्रेस हाईव, भूमि का होगा अधिग्रहण, किसान हो जाएंगे मालोमाल

    Rajasthan Expressway: जयपुर (गुरजंट सिंह)। राजस्थान सरकार के अनुसार जयपुर-अजमेर हाईवे को बनाने का कार्य जल्द की शुरू किया जाऐगा। आपको बता दें कि इस हाईवे को 6 लेन से बढ़ाकर सीधा 8 लेन कर दिया हैं वहीं आए दिन बढ़ रहे ट्रैफिक को देखते हुए सरकार ने इस परियोजना की शुरूआत कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, इस बडे हाईवे का निर्माण जयपुर से किशनगढ़ तक बनाने की निर्णय लिया गया हैं। वहीं इस एक्सप्रेसवे के 10 प्वाइंटें पर फ्लाईओवर और अंडरपास भी बनाए जाएंगे। उसी दौरान नेशनल हाईवे आॅथोरिटी आॅफ इंडिया ने एक्सप्रेसवे के चौड़ीकरण के लिए इस परियोजना का डीपीआर जल्द ही तैयार कर लिया जाऐगा।

    Visa Free Entry: क्या आप भी बिना Visa और Passport के करना चाहते हैं दुनियाभर में ट्रैवल, तो ये लेख आपके लिए हैं, जरूर पढ़े..

    वहीं वर्तमान में इस हाईवे मार्ग को सबसे व्यस्त मार्गों में से एक बताया जाता हैं। क्योंकि इस हाईवे के माध्यम से हर रोज लाखों वाहन आते-जाते हैं, जिस कारण प्रतिदिन ट्रैफिक भी बढ़ते जा रहे है। क्योंकि इस एक्सप्रेसवे को जयपुर से अजमेर, भीलवाड़ा, नसीराबाद और कई बड़े शहरों के साथ दिल्ली जानेके लिए प्रमुख्य मार्ग माना जाता है। इसीलिए बढ़ रहे ट्रैफिक को कम करने के लिए हाईवे का निर्माण अति आवश्यक माना जा रहा है।

    8 लेन के निर्माण में होगा 1000 करोड़ रूपयों का खर्च | Rajasthan Expressway

    आपको बता दें कि नेशनल हाईवे आॅथोरिटी आॅफ इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय आर्य कहा कि जयपुर-अजमेर एक्सप्रेसवे की सुविधाओं को बढ़ाते हुऐ इसको 6 से 8 लेन करने की योजना तैयार की गई है। वहीं डीपीआर तैयार होने के पश्चात इसको मंत्रालय में भेज दिया जाएगा। उन्होेंने बताया कि परियोजना की अनुमानित लागत 1 हजार करोड़ से भी ज्यादा है। वहीं जानकारी के अनुसार, इसकी लंबाई 60 किलोमीटर होगी।

    फ्लाईओवर जल्द होगा बनकर तैयार | Rajasthan Expressway

    वहीं एक्सप्रेसवे मार्ग पर ट्रैफिक को कम करने व जाम की समस्या को कम करने के लिएकमला नेहरू नगर, मोखमपुरा, भांकरोटा और पड़ासोली जंक्शन पर फ्लाईओवर का कार्य प्रगति पर चल रहा है। वहीं अधिकारियों के अनुसार पड़ासोली, मोखमपुरा और कमला नेहरू नगर के फ्लाईओवर का काम अगले महीने तक पूरा होने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ भांकरोटा पर चल रहे फ्लाईओवर में लगभग 3-4 महीनों से ज्यादा समय भी लग सकता है।

    ट्रैफिकों के जाम से मिलेगी निजात

    जानकारी के अनुसार, इस एक्सप्रेसवे के बनने के पश्चात इन मुख्य स्थानों पर फ्लाईओवर की सहायता से – मोखमपुरा, पड़ासोली, भांकरोटा और कमला नेहरू नगर में आदि में जाम की समस्या बहुत कम हो जाऐगी। इसके साथ रिंग रोड के मर्जर पॉइंट पर भी ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही बड़े हाईवे बन रहे हैं। वह काय भी जल्द ही समाप्त हो जाऐगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here