हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More

    Briber Arrested : एसआई के लिए रिश्वत लेते धरे गए दो कानिस्टेबल

    Jaipur News
    Briber Arrested : एसआई के लिए रिश्वत लेते धरे गए दो कानिस्टेबल

    Briber Arrested : जयपुर (सच कहूं न्यूज)। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. पाली-द्वितीय इकाई ने कार्यवाही करते हुए जोधपुर कमीश्नरेट के तहत पुलिस थाना खांडा फलसा के दो कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के डीजीपी डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि कांस्टेबल जैमल राम व नरेंद्र कुमार को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। Jaipur News

    ए.सी.बी. की पाली-द्वितीय इकाई को परिवादी द्वारा एक शिकायत इस आशय की दी गई कि मुकदमें में मदद करने की एवज में जांच अधिकारी उपनिरीक्षक के नाम पर आरोपी जैमल राम एवं नरेन्द्र कुमार रिश्वत राशि मांग कर परेशान कर रहे हैं। इस पर एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र महावर के सुपरवीजन में ए.सी.बी. पाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह के नेतृत्व में ट्रेप की कार्यवाही करते हुए आरोपी जैमल राम एवं नरेन्द्र कुमार को रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच अधिकारी उपनिरीक्षक की भूमिका की जांच की जा रही है। Jaipur News

    Ayushman Yojana: आयुष्मान कार्ड से इलाज बंद, स्वास्थ्य मंत्री का आया बड़ा बयान!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here