हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कैथल Cylinder Blas...

    Cylinder Blast: चीका में एक साथ फटे 2 सिलेंडर, घर के मलबे में दबने से 2 लडकियों की मौत

    Kaithal News
    Cylinder Blast: चीका में एक साथ फटे 2 सिलेंडर, घर के मलबे में दबने से 2 लडकियों की मौत

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Gas Cylinder Explosion: गुहला चीका में सोमवार को घर में रखे 2 सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। धमाके से घर पूरी तरह तहस-नहस हो गया। मलबे के नीचे दबने से 2 लड़कियों की मौत हो गई, जबकि परिवार के 3 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गुहला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं। मृतकों की पहचान शार्वी (2) और कोमल (16) के रूप में हुई है। 2 महिलाओं की टांगों में चोटें आई हैं। Kaithal News

    पड़ोसी बलजीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे आसपास बलवान सिंह के घर में बड़ा धमाका हुआ, जिसमें उनके पास लगने वाले कई घरों की दीवारों में दरार आ गई तो वहीं कई घरों के शीशे भी टूट गए। 2 सिलेंडर इकट्ठे फटने के कारण धमाका बहुत भयंकर था, एक बार तो उन्हें लगा कि जैसे कोई बड़ा बम गिर गया हो, लेकिन बाद में देखा कि उनके पड़ोस में एक बिल्डिंग को ही तहस-नहस कर दिया है।

    आधे घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड | Kaithal News

    बलजीत ने बताया कि हादसे के आधे घंटे बाद एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। तब तक आसपास के लोगों ने घायलों को अंदर से निकाल लिया था। पुलिस भी काफी देर बाद पहुंची जो हादसे में हताहत हुए लोगों के नाम वगैरह नोट करके चली गई

    बच्चियों ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

    परिजनों ने बताया कि हादसे में घायल परिवार के सभी सदस्यों को पहले गुहला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पटियाला के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। इलाज के लिए पटियाला ले जाते समय रास्ते में बच्चियों ने दम तोड़ दिया। लड़कियों की मां, दादी व दादा के इलाज के लिए पटियाला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों के सिर, पैरो पर ज्यादा चोटे आई हुई है।

    यह भी पढ़ें:– Gurjant Singh Brar: भाजपा के पूर्व मंत्री के निधन से शहर में दौड़ी शोक की लहर!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here