हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    रूस में तातारस्तान के अस्पताल में आग लगने से दो की मौत

    Fire

    निज़नी नोवगोरोड। रूस के तातारस्तान गणराज्य के ज़ेनेनडोलस्क शहर के अस्पताल में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग झुलस गये है। क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ज़ेनेनडोलस्क में अस्पताल के कार्डीओवैस्क्यलर इकाई में आग लग गई थी। जिसे क्षेत्रीय आपातकालीन सेवाओं ने बुझा दिया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो झुलस गये है। बाद में मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि चार लोग अस्पताल में भर्ती है।

    • दो लोग जले है और दो लोगों जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड की चपेट में आए है।
    • कार्बन मोनोऑक्साइड की चपेट में आए दो में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
    • घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।