हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान एक किलो 546 ग...

    एक किलो 546 ग्राम अफीम व 7 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद

    Jaipur News
    एक किलो 546 ग्राम अफीम व 7 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद

    बिना नंबरी बाइक में सवार दो तस्कर गिरफ्तार | Jaipur News

    जयपुर (सच कहूं न्यूज/गुरजंट धालीवाल)। सीआईडी (CID) क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे दो तस्करों को डिटेन कर उच्च क्वालिटी का 1 किलो 546 ग्राम अफीम व 7 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8 लाख 55 हजार रुपये आंकी गई है। Jaipur News

    अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में कार सवार तस्कर भेरूलाल निवासी थाना गंगरार जिला चित्तौड़गढ़ हाल गुलाबपुरा जिला भीलवाड़ा तथा बिना नंबरी बाइक सवार गोपाल निवासी थाना साडास जिला चित्तौड़गढ़ को डिटेन कर नशे की खेप बरामद की। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

    एडीजी ने बताया कि मंगलवार को थाना गुलाबपुरा क्षेत्र में स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से नाकाबंदी कर बिना नंबरी बाइक सवार गोपाल को डिटेन किया। जिसने मादक पदार्थ की तस्करी कर रही कार को एस्कॉर्ट करना बताया। कुछ ही देर में पीछे से एक स्विफ्ट कार आई। जिसे रुकवा कर तलाशी में उच्च क्वालिटी का 1 किलो 546 ग्राम अफीम और 7 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया। बाइक सवार गोपाल और स्विफ्ट कार सवार भेरू लाल को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर दोनों वाहन और अवैध मादक पदार्थ जप्त कर लिए।

    यह भी पढ़ें:– हत्या में शामिल बाल अपराधी हिरासत में !

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here