हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कोबरा तारों क...

    कोबरा तारों की चपेट से दो दोस्त हुए घायल

    Abohar News
    अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक।

    नशे की हालत में चला रहे थे बाईक | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। गांव राजपुरा के निकट बाईक सवार दो दोस्त खेत के किनारे लगी कोबरा तारों (Cobra Wire) की चपेट में आकर बुरी तरह से कट गए और लहुलुहान हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल मे दाखिल करवया गया है। इनमें से एक को हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल मे दाखिल करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राजपुरा निवासी गुरप्रीत पुत्र मंगतूराम की मौसी परमजीत ने बताया कि गुरप्रीत दिहाड़ी-मजदूरी करता है। Abohar News

    आज वह और उसका दोस्त जोरा सिंह दिहाड़ी पर नहीं गए और उन्होंने गांव के ठेके पर शराब पी और नशे की हालत में बाईक पर जा रहे थे तो उनका बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी कोबरा तारों में जा टकराया। यह हादसा इतना भयानक था कि गुरप्रीत सिंह के छाती और पैर तारों में फंसने से बुरी तरह से कट गए जबकि जोरा सिह के गले और अन्य शरीर के हिस्सों मे ब्लेड वाली तार घुसने से बुरी तरह से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर जोरा सिंह की हालत अधिक गंभीर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– Fresh note 10 rupees: क्या आपको भी चाहिए नए नोटों की गड्डी, तो यह खबर आपके लिए

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here