हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब प्रदेश में हथ...

    प्रदेश में हथियार सप्लाई करने वाले दो गैंगस्टर हथियारों सहित गिरफ्तार

    गैंग से अब तक बरामद हो चुके हैं 13 पिस्टल, पुलिस कर रही गहनता से जांच

    पटियाला। (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर) पटियाला पुलिस ने बाहर के राज्यों से प्रदेश में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गैंग के दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर इनके पास से 2 देसी पिस्तौल व 5 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा इस गैंग से संबंधित तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जाा चुका है।

    यह भी पढ़ें:– अबोहर में दिन-दिहाड़े महिला के कानों से बालियां झपटी

    जानकारी देते जिला पुलिस प्रमुख वरूण शर्मा ने बताया कि थाना संभू पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए यह दोनों गैंगस्टर हार्ड कोर क्रिमीनल हैं। इन गैंगस्टरों में सूरज सिंह पुत्र कमलजीत सिंह निवासी बस्ती बावा खेल जालंधर व विजय कुमार पुत्र दलवीर सिंह निवासी भीखा नंगल थाना करतारपुर जिला जालंधर शामल है। उन्होंने बताया कि इस गैंग से संबंधित हरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह व जरनैल सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका व इनके पास से 13 देसी पिस्टल 32 बोर सहित मैगजीन, 10 कारतूस 23 बोर व 10 मैगजीन बरामद हुए थे।

    उन्होंने बताया कि इस गैंग का मुख्य सरगना विजय कुमार है, जो बाहर के राज्यों से हथियार लाकर पंजाब में असामाजिक तत्वों व गैंगस्टरों को सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनका 10 मार्च तक रिमांड हासिल किया है व इनसे पूछताछ की जा रही है कि इन्होंने अब तक कहां-कहां हथियार सप्लाई किए हैं। क्या इनका मकसद किसी बड़ी घटना को अंजाम देना था। इस गैंग से संबंधित इनके और कितने साथी हैं, इन सभी प्रश्नों की जांच की जाएगी। इस मौके हरबीर सिंह अटवाल एसपी डी, हलका घनौर डीएसपी रघबीर सिंह व इंस्पैक्टर राहुल कौसल थाना प्रमुख संभू सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

    मुख्य सगरना विजय कुमार के खिलाफ दर्ज हैं 17 मामले

    इस गैंग के सरगना विजय कुमार के खिलाफ विभिन्न थानों में संगीन धाराओं के तहत 17 मामले दर्ज हैं। जबकि इसके साथी सूरज पर 5 मामले दर्ज हैं। एसएसपी वरुन शर्मा अनुसार यह बहुत ही खतरनाक किस्म के अपराधी हैं, जो समाज में असुखद घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here