हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दो घरों को बन...

    दो घरों को बनाया निशाना, लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी

    थमने का नाम नहीं ले रहा शहर में चोरों का आतंक

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) शहर में चोरों लुटेरों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही जिसके (Abohar) चलते बीती रात फिर से चोरों ने शहर के जम्मू बस्ती में एक साथ दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चुरा ली। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार जम्मू बस्ती गली नंबर तीन निवासी सुखदीप सिंह कैंटर चालक जो कि किसी काम के सिलसिले से बाहर गया हुआ था जबकि उसकी पत्नी सुखनूर व उसके बच्चे घर पर अकेला होने के कारण ढाणी विशेषरनाथ में अपने रिश्तेदारों के घर रहने चले गए।

    यह भी पढ़ें:– मनकीरत औलख का बाइक सवारों ने किया पीछा; सिंगर की रेकी होने का जताया जा रहा है शक

    आज जब सुखनूर घर पर आई तो उसने देखा कि मेन गेट तो लोक था लेकिन उसके कमरे के ताले टूटे हुए थे और कमरे में से 70 हजार की नगदी, 2 सोने की मुंदरियां, चांदी के जेवरात गायब थे। सुखनूर ने बताया कि उसके देवर मनदीप का घर भी उनके घर के साथ है और उसका देवर चंडीगढ़ गया हुआ था कि बीती रात चोरों ने उसके घर के भी ताले तोड़कर वहां पर रखी अलमारी से ढाई लाख का कैश, सोने का सैट और चांदी के जेवरात चुरा लिए। घटना के बाद उन्होंंने इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कल शाम को इसी प्रकार से चोर इनके सामने वाले निवासी भिंदर सिंह के सूने घर से 5 हजार रुपए की नगदी ताले तोड़कर चुरा ले गए थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here