हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मनकीरत औलख का...

    मनकीरत औलख का बाइक सवारों ने किया पीछा; सिंगर की रेकी होने का जताया जा रहा है शक

    मोहाली। (एमके शायना) पंजाब के मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख (Mankirt Aulakh) ने गुरुवार को बड़ा आरोप लगाया है। उसने बताया है कि बीती रात जब वह मोहाली स्थित अपने फ्लैट पर जा रहा था तो रास्ते में कुछ युवकों ने उसका पीछा करने की कोशिश की। इस मामले में युवकों द्वारा मनकीरत औलख की गाड़ियों का पीछा करने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

    यह भी पढ़ें:– विडियो: स्कूटी में स्नैक, कोबरा को देख खड़े हुए रौंगटे

    पंजाब पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार मनकीरत औलख रात में अपने सुरक्षा काफिले के साथ मोहाली स्थित होमलैंड सोसायटी के घर की ओर आ रहे थे। तभी बाइक सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। तीनों युवकों के चेहरे ढके हुए थे। बाइक सवारों ने करीब दो किलोमीटर तक काफिले का पीछा किया लेकिन कार में बैठे सुरक्षाकर्मियों और मनकीरत औलख को इस बारे में भनक लग गई।

    मनकीरत औलख के सुरक्षा गार्ड ने सोसायटी में पहुंचते ही लाइसेंसी हथियार लेकर बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन तब तक बाइक सवार वहां से फरार हो चुके थे। (Mohali) मनकीरत औलख ने पंजाब पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि यह उन पर हमले की कोशिश हो सकती है, जबकि पुलिस को शक है कि मनकीरत औलख के मूवमेंट की रेकी की जा रही है।

    आपको बता दें कि मनकीरत औलख का नाम तब सुर्खियों में आया था जब उन पर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप लगा था। लेकिन पंजाब पुलिस ने अपनी जांच में मनकीरत औलख को क्लीन चिट दे दी थी। गैंगस्टर बंबीहा गैंग ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी भी दी है। गौरतलब है कि मोहाली में आईपीएल के मैच भी चल रहे हैं, ऐसे में कोई वारदात के कारण माहौल खराब न हो, इसलिए इस पूरे मामले को पंजाब पुलिस गंभीरता से ले रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here