हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अकाली-कांग्रे...

    अकाली-कांग्रेसी भिड़ें: एक की मौत, दूसरे घायल ने भी तोड़ा दम

    Death, Firing, Murder, Political, Police, Punjab

    राजनीतिक रंजिश को लेकर छिड़ा विवाद, की फायरिंग

    अबोहर (नरेश/सुधीर)। स्थानीय हनुमानगढ रोड़ पर गत देर सांय अकाली नेता की दुकान पर हुए हमले के बाद हुई गोलीबारी की घटना में गत देर रात्रि एक युवक की मौत हो जाने के बाद घटना में घायल दूसरे युवक ने भी शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। इधर पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जबकि घटना में घायल हुए सभी लोग सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। डीआईजी राजिन्द्र सिंह, एसएसपी फाजिल्का केतन बलिराम पाटिल व अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का दौरा कर जांच की।

    जानलेवा हमला, फिर फायरिंग की

    जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए ब्यानों में विशु कंबोज ने बताया कि गत देर शाम जगमनदीप सिंह, सुरेन्द्र भांबू, गुरमीत सिंह, बलदेव तथा 4 अज्ञात लोग उसकी दुकान पर हाथों में कापे व बेसबाल लेकर आए। उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। उसने अपने बचाव के लिए अपनी लाइसेंसी रिवॉलवर से फायर किए और भागकर अपनी जान बचाई।

    मामला दर्ज, जांच शुरू

    पुलिस ने इस मामले में विशु कंबोज के ब्यानों पर उक्त हमलावर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के लोगों के चोटें आई है, इसलिए दोनों पक्षा के ब्यान कलमबद्ध करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में घायल गुरमीत सिंह व सुरेन्द्र भांबू की मौत के बाद पुलिस ने सरपंच जगमनदीप सिंह के ब्यानों पर विशु कंबोज, पिरथी राज, विजय कुमार, जसबीर सिंह, भागीरथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।