हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दो बदमाश खरड़...

    दो बदमाश खरड़ से गिरफ्तार, विदेशी गैंगस्टर के संपर्क में थे

    Mohali News
    Mohali News: दो बदमाश खरड़ से गिरफ्तार, विदेशी गैंगस्टर के संपर्क में थे

    आरोपियों के कब्जे से 9 एमएम के 90 जिंदा कारतूस बरामद | Mohali News

    • किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों

    मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। Mohali Police: मोहाली पुलिस की सीआईए टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों बदमाश प्रदेश में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों मोहाली के खरड़ इलाके में छिपे हुए थे। पुलिस ने खरड़ से ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Mohali News

    आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 9 एमएम के 90 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों से आगे की योजना के बारे में पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनिंदर सिंह उर्फ बॉबी निवासी जालंधर और मोहित कुमार निवासी सुलतानपुर लोधी के रूप में हुई है। यह दोनों विदेश में बैठे हरजीत पंडाल नमक गैंगस्टर के संपर्क में थे। हरजीत पंडाल गोपी नवा शहरी गैंग का सदस्य है। Mohali News

    जालंधर-कपूरथला के क्षेत्र में इन्होंने एक घटना का को अंजाम देना था। वह गोपी नवाशहरी गैंग के विरोधी गैंग का सदस्य है। मनिंदर को किसी व्यक्ति ने हथियारों की सप्लाई दी थी। मनिंदर ने अपने दोस्त मोहित के कमरे खरड़ में यह हथियार छुपा दिए थे। यहां से दो हथियार इन्होंने छुपाने के लिए अमृतसर भेजे थे। लेकिन वह दोनों हथियार अमृतसर पुलिस ने अपने काबू में कर लिए हैं। मोहाली पुलिस अमृतसर पुलिस से इन हथियारों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

    कई घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों गैंगस्टर पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। यह जबरन वसूली मारपीट और हत्या जैसे मामलों में लिप्त हैं। यह दोनों विदेश में बैठे गैंगस्टरों के कहने पर वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस को अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मनिंदर सिंह उर्फ बॉबी के खिलाफ इस तरह के नौ मुकदमे पहले से ही चल रहे हैं। जबकि मोहित कुमार पर भी कई मुकदमे बताई जा रहे हैं। Mohali News

    यह भी पढ़ें:– Bribery Case: रिश्वत लेने के आरोप में एसआई के खिलाफ केस दर्ज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here