हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ट्रैक्टर से क...

    ट्रैक्टर से कुचलकर निर्मम हत्या मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

    Bharatpur News
    25 अक्टूबर को थाना सदर बयाना इलाके के अड्डा गांव में ट्रैक्टर से कुचल कर निरपत गुर्जर नाम के युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी

    भरतपुर (सच कहूँ न्यूज)। थाना सदर बयाना के अड्डा गांव में ट्रैक्टर से कुचल कर निरपत नाम के युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस द्वारा अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। Bharatpur News

    25 अक्टूबर को ट्रैक्टर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई थी | Bharatpur News

    एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि 25 अक्टूबर को थाना सदर बयाना इलाके के अड्डा गांव में ट्रैक्टर से कुचल कर निरपत गुर्जर नाम के युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अनुसंधान में ट्रैक्टर के चालक की पहचान दामो उर्फ दामोदर गुर्जर के रूप में हुई, जो मृतक निरपत गुर्जर का भी छोटा भाई है। Bharatpur News

    आरोपी को पुलिस ने ट्रैक्टर समेत डिटेन किया, जिसने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार कर लिया। एसपी कच्छावा ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे परिजन और अन्य की संलिप्तता होने पर एसएचओ जयप्रकाश मय टीम द्वारा अनुसंधान में अब आरोपी दिनेश गुर्जर पुत्र बहादुर (28) व मनवीर गुर्जर पुत्र सुजान निवासी गांव अड्डा को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। Bharatpur News

    यह भी पढ़ें:– ओल्ड राव होटल फायरिंग मामला: 20 हजार का इनामी बापर्दा गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here