हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पश्चिमी यमुना...

    पश्चिमी यमुना नहर में डूबे दो लोग

    Hardoi News
    सांकेतिक फोटो

    छठ पूजा पर सूर्य को अर्ध्य देने गए थे दोनों

    करनाल (सच कहूँ न्यूज)। करनाल जिले में छठ पूजा के दौरान पश्चिमी यमुना नहर में दो लोगों के डूबने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों उगते सूर्य को अर्घ्य देने आए थे। इनकी पहचान वशिष्ट शर्मा और दुखन साहनी के रूप में हुई है। घटना का पता तब चला जब वे घर नहीं लौटे और उनके कपड़े नहर के किनारे मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने गोताखोरों को बुलाया। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। दोनों लोग नहर में बीच में जाकर नहा रहे थे।

    दुखन साहनी ढाबे पर काम करता था और बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था। वहीं वशिष्ट शर्मा बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था और राजमिस्त्री का काम करता था। वहीं पुलिस ने बताया कि हमारे पास 112 से कॉल आई थी। मौके पर आने के बाद पता चला कि छठ पूजा के लिए आए दो व्यक्ति डूब गए। समाचार लिखे जाने तक नहर में खोजबीन जारी थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।