हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान महिला सहित दो...

    महिला सहित दो लोग चोरी कर ले गए घर के बाहर खड़ी बाइक

    Kairana News
    sanketik photo

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन थाना क्षेत्र में रात्रि को घर के बाहर खड़ी बाइक तीन अज्ञात जने चोरी कर ले गए। इन्हें बाइक चोरी कर ले जाते बाइक मालिक ने देख पीछा किया लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में तीन अज्ञात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उधर, टाउन थाना क्षेत्र की नई आबादी में घर के बाहर खड़ी बाइक एक महिला सहित दो जने चोरी कर ले गए। Hanumangarh News

    इस संबंध में दो जनों के खिलाफ टाउन पुलिस थाना में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जानकारी के अनुसार मूर्ति देवी (65) पत्नी ओमप्रकाश सोनी निवासी वार्ड 6, कबीर बस्ती डबवाली जिला सिरसा हरियाणा ने लिखित रिपोर्ट के जरिए टाउन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह टाउन की नई आबादी, वार्ड 31 में किराए के मकान में रह रही है। उसके पास मोटर साइकिल नम्बर पीबी 03 एम 2653 है जो उसके देवर के लडक़े राजू पुत्र कश्मीरी लाल के नाम से है। 26 फरवरी की देर शाम करीब 7.30 बजे मोटर साइकिल उसके घर के आगे खड़ी थी। 10-15 मिनट के बाद मोटर साइकिल सम्भाली तो वहां पर नहीं मिली।

    जंक्शन क्षेत्र से भी तीन जने चुरा ले गए दुपहिया

    इधर-उधर पड़ताल करने पर पता चला कि भगवाना नाथ व विमला देवी पत्नी मूलाराम कुम्हार निवासी इन्द्रा कॉलोनी, टाउन मोटर साइकिल चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भगवाना नाथ व विमला देवी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई प्रकाश चन्द स्वामी को सौंपी है। उधर, सन्दीप सिंह (29) पुत्र बलवीर सिंह बावरी निवासी डबलीबास मिड्ढा रोही पीएस सदर ने जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया कि वह वर्तमान में जंक्शन में विद्याधर मार्केट एंड इन होटल के पीछे मकान किराए पर लेकर निवास करता है।

    26 मार्च की रात्रि करीब 10 बजे उसने अपनी मोटर साइकिल नम्बर आरजे 49 एससी 7506 हमेशा की तरह मकान के आगे साइड में खड़ी की थी। रात्रि करीब 10.40 बजे तीन अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। उसने व उसके साथ रहने वाले हरबंस सिंह ने तीनों अज्ञात व्यक्तियों को चोरी करते देख उनका पीछा किया परन्तु वे मोटर साइकिल चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल प्रेम कुमार शर्मा के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

    आग में जिन्दा जला एक परिवार, 7 की मौत!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here