हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य उत्तराखण्ड ऋषिकेस में सड़...

    ऋषिकेस में सड़क दुर्घटना में उक्रांद नेता त्रिवेंद्र सहित दो की मौत

    Dehradun
    Dehradun: उत्तराखंड में ऋषिकेश के नटराज चौक के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र

    देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड में ऋषिकेश के नटराज चौक के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार सहित दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात्रि घटित दुर्घटना में वहां खड़े पांच अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंवार और अन्य की मृत्यु पर अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।

    पुलिस सूत्रों ने सोमवार सुबह बताया कि देर रात्रि सीमेंट लदे ट्रक ने नटराज चौक के पास स्थित एक वेडिंग प्वाइंट के बाहर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। वेडिंग प्वाइंट में भाजपा नेता भगत राम कोठारी के पुत्र का रिसेप्शन था। ऋषिकेश निवासी उत्तराखंड क्रांति दल के नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार (69), माजरी लालतप्पड़ निवासी गुरजीत सिंह (35) और दिल्ली के रोहिणी निवासी जतिन भी इस पार्टी में शामिल होने आए थे।

    तीनों साथ में वेडिंग प्वाइंट से बाहर निकले। इसी बीच एक ट्रक ने वेडिंग प्वाइंट के बाहर खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए त्रिवेंद्र सिंह पंवार, गुरजीत सिंह और जतिन को कुचल दिया। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने गुरजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि त्रिवेंद्र सिंह पंवार को बेहतर इलाज के लिए ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। धामी ने आज सुबह शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार जी के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here