हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home देश तालाब में नहा...

    तालाब में नहाते समय डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

    Kairana News
    Kairana News: यमुना में डूबे तीसरे युवक का नही लगा कोई सुराग

    शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरोआ में दो सगे भाइयों की तालाब में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक भाइयों के नाम रितिक (10) एवं प्रिंस (07) बताए गए हैं। कल दोपहर दोनों भाई अपने घर से नहाने के लिए गए थे। उनकी मां गौरा देवी खाना बनाकर उनका काफी देर इंतजार करती रही, जब दोनों भाई बहुत देर तक खाना खाने नहीं आए तो उसने जाकर देखा, तो तालाब के किनारे उनके कपड़े सूख रहे थे, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं था। उसकी चीख-पुकार सुनकर गांव वाले एकत्रित हो गए।

    सब ने मिलकर उनको तलाश किया, तो पानी के अंदर से दोनों के शव बरामद हुए। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी, उसके बाद उन्हें कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here