हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चोरी के दो मो...

    चोरी के दो मोबाइल व चाकू बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: चोरी के दो मोबाइल व चाकू बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल तथा एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। शुक्रवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं आपराधिक कृत्यों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कस्बे के बाईपास पर स्थित अंडरपास के निकट से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल तथा एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता शाहरुख निवासी मोहल्ला नई बस्ती खैलकलां कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– बसेड़ा में जानलेवा हमले के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना