हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब युद्ध नशों के...

    युद्ध नशों के विरुद्ध: दो महिलाओं ने नशा बेचकर बनाए घर, पुलिस ने किए जमींदोज

    Bathinda News
    Bathinda News: पुलिस द्वारा जमींदोज किए जा रहे नशा तस्कर महिलाओं के घर।

    एक महिला के खिलाफ दर्ज हैं दस मामले | Bathinda News

    बठिंडा (सच कहूँ/अशोक गर्ग)। Bathinda News: पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ शुरु की मुहिम ‘युद्ध नशों के विरूद्ध’ के तहत बठिंडा पुलिस ने रविवार को यहां धोबियाना बस्ती में दो नशा तस्कर महिलाओं के घरोंं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीनों से घरों को जमींदोज कर दिया। पुलिस के अनुसार इन नशा तस्करों में एक महिला के खिलाफ पहले ही नशा तस्करी के 10 मामले दर्ज हैं।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना सिविल लाईन क्षेत्र अधीन मनजीत कौर उर्फ बीरां पत्नी चरनजीत सिंह व जसविन्दर कौर उर्फ जस्सी, पत्नी लखविन्दर सिंह, निवासी धोबियाना बस्ती बठिंडा ने नशा तस्करी से घर बनाए थे। इस संबंधी डिप्टी कमिशनर कम मैजिस्ट्रेट ने मकान तोड़ने मौके पुलिस सुरक्षा प्रबंध करने की हिदायतें मिली हुई थी, जिसके बाद सिविल प्रशासन ने कार्रवाई करते इन दोनों महिलाओं के घरों को जेसीबी से तोड़ दिया। डीएसपी जसप्रीत सिंह ने बताया कि नशा तस्कर मनजीत कौर उर्फ बीरां के विरुद्ध नशा तस्करी व अन्य संगीन अपराधों के तहत 10 मामले दर्ज हैं, जबकि जसविन्दर कौर उर्फ जस्सी के खिलाफ नशे का एक मामला दर्ज है। Bathinda News

    उन्होंने कहा कि बुरे काम का बुरा नतीजा होता है, कोई भी नशा तस्कर यह न समझे कि केवल नशे का मामला ही दर्ज होगा, ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी देते कहा कि वह यह काम छोड़ दें नहीं तो उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सरकार द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ की जा रही इस कार्रवाई का धोबियाना बस्ती के लोगों ने स्वागत करते कहा कि जो नशा नशा बेचते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें:– Punjab Jobs: पंजाब में जेल विभाग में 500 नई भर्तियों को मंजूरी