हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home देश सऊदी अरब बड़े ...

    सऊदी अरब बड़े पैमाने पर दे सकता है फांसी, जानें क्या है मामला

    लंदन (एजेंसी)। ब्रिटेन के सांसदों ने विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली को एक पत्र लिखकर इस बात की आशंका जतायी है कि सऊदी अरब क्रिसमस की छुट्टियों को देखते हुए अपने देश में बड़े पैमाने पर फांसी की सजा को अमली जामा पहना सकता है क्योंकि इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के व्यस्त रहने से वह आलोचनाओं से बच सकता है। दैनिक ‘टेलीग्राफ’ ने उक्त पत्र का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। पत्र में कहा गया है, ‘हम गंभीर रूप से चिंतित हैं कि सऊदी अरब छुट्टियों की अवधि में बड़े पैमाने पर फांसी दे सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के लिए राज्य के पूर्व सचिव डेविड डेविस सहित दलगत भावना से ऊपर उठकर सांसदों की ओर से पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें:– सैकड़ों लोग ठंड में तिरपाल, टीन के नीचे रात गुजारने को विवश

    सांसदों ने इस बात पर जोर दिया कि सऊदी अरब ने पहले वर्ष 2016 और 2020 में ‘क्रिसमस उत्सव और नए साल की अवधि में ऐसा किया है। इस दौरान व्यस्त रहने के कारण अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए शीघ्र प्रतिक्रिया देना कठिन होता है। टेलीग्राफ ने बताया है कि लगभग 60 लोगों को वर्तमान में सऊदी अरब में मौत की सजा दी जानी है। वास्तविक आंकड़ा काफी अधिक होने की आशंका है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here