हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    उकलाना के डेरा अनुयायियों ने बस स्टैंड पर बांटे मास्क

    Uklana's Dera followers sachkahoon

    लगभग 3000 मास्क वितरित किए, थाना प्रभारी उकलाना के माध्यम से मास्क किए वितरित

    सच कहूँ/ कुलदीप स्वतंत्र, उकलाना। स्थानीय ब्लॉक की साध संगत(Uklana’s Dera Followers) द्वारा बस स्टैंड और आसपास मास्क वितरित किये गए। पूज्य गुरुजी की पावन शिक्षाओं पर अमल करते हुए स्थानीय बस स्टैंड पर मास्क वितरण किए गए। 137वें मानवता भलाई कार्य के तहत कार्य का शुभारंभ थाना प्रभारी के सहयोग से किया गया। जिसमें बस स्टैंड और आसपास मास्क वितरित किए गए। सेवादारों ने लगभग 3000 मास्क उकलाना खंड में वितरित किए। बस स्टैंड में बसों तथा आवागमन करने वाले लोगों को भी थाना प्रभारी तथा डेरा प्रेमियों के माध्यम से मास्क वितरित किए गए।

    45 मैंबर कृष्ण इन्सां व ब्लॉक भंगीदास ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य गुरु जी के सातवें शाही पत्र के अनुसार ये 137वां मानवता भलाई के कार्य के तहत उकलाना की साध-संगत(Uklana’s Dera Followers) द्वारा मास्क वितरण अभियान चलाया गया है। पूरे प्रदेश में मास्क वितरण का कार्य किया जा रहा है जिसमें उकलाना खंड में 3000 मास्क वितरण करने का कार्य किया गया है। इस मौके पर कृष्ण इन्सां 45 मेंबर हरियाणा, सुरेंद्र इन्सां ब्लॉक भंगीदास, बलबीर इन्सां 45 मैंबर, डॉ. राणा इन्सां 15 मैंबर, नरेश इन्सां 15 मैंबर, कुंदन सिंह इन्सां, विनोद कुमार इन्सां, सुबे सिंह इन्सां 15 मैंबर, बंटी इन्सां, राजेश इन्सां, सुरेंद्र खुराना, प्रहलाद सिंह इन्सां, भीमा इन्सां भंगीदास आदि मौजूद थे।

    डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। कोरोना की रोकथाम के लिए जन-जन को जागरुक होना पड़ेगा, तभी इस बीमारी से लड़ा जा सकेगा। प्रत्येक नागरिक को मिलकर कोशिश करनी पड़ेगी तभी इस बीमारी पर जीत हासिल की जा सकेगी। जरुरत है आमजन को घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाकर रखें और दूसरों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त सभी को वैक्सीन भी लगवानी चाहिए।

    थाना प्रभारी, उकलाना।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here