हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More

    Russia-Ukraine War: यूक्रेन को भारी पड़ी उसकी एक गलती, पुतिन ने परमाणु हमले को लेकर दी धमकी, मच गया है हड़कंप

    Russia-Ukraine War
    Russia-Ukraine War: यूक्रेन को भारी पड़ी उसकी एक गलती, पुतिन ने परमाणु हमले को लेकर दी धमकी, मच गया है हड़कंप

    Russia-Ukraine War:  मॉस्को। परमाणु बम को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उन्होंने परमाणु बम के इस्तेमाल पर कई बदलाव किए हैं, इसके तहत अगर रूस पर कोई भी मिसाइल से हमला किया गया तो वह परमाणु हमला करने में गुरेज नहीं करेगा, उनकी तरफ से ये बयान ऐसे वक्त आया हैं, जब देश बीते 2 साल से ज्यादा वक्त से यूक्रेन के साथ जंग लड़ रहा हैं। रूस की सुरक्षा परिषद की एक टेलीविजन बैठक में पुतिन ने घोषणा की कि नियोजित सशोधनों के तहत अगर किसी भी तरह का मिसाइल हमला उनके देश पर किया गया तो उसका जवाब न्यूक्लियर बम से दिया जाएगा, बता दें कि हाल के दिनों में कई सारे क्रूज मिसाइल यूक्रेन को पश्चिमी देशों की ओर से मुहैया कराई गी हैं, जो रूस के अंदर लंबी दूरी तक हमला कर सकती हैं, इसी बीच अमेरिका और ब्रिटेन की तरफ से छूट मिला है कि यूक्रेन रूस के अंदर स्टॉर्म शैडो क्रूड मिसाइल का इस्तेमाल कर हमला कर सकता हैं, इसके बाद से रूस तिलमिला गया।

    PNB Alert: क्या आपका भी हैं PNB में खाता? अगर हां, तो पहले करें ये काम, नहीं तो बंद हो सकता है आपका अकाउंट

    पश्चिमी देशों को पुतिन की धमकी | Russia-Ukraine War

    स्टॉर्म शैड़ो क्रूड मिसाइल की बात करें तो ये 500 किमी दूर तक हमला कर सकती हैं, इसका इस्तेमाल यूक्रेन पहले रूस के सीमा तक ही करता था, लेकिन जैसे ही अमेरिका और ब्रिटेन की तरफ से आदेश दिया गया है, ये आशंका जताई जा रही है कि वो इसका इस्तेमाल रूस के अंदरूनी इलाकों में कर सकता हैं, इसी वजह से पुतिन ने परमाणु हमले की धमकी दी हैं, उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन ने गलती से भी मिसाइल का इस्तेमाल किया तो हम समझेंगे कि पश्चिमी देश हमारे खिलाफ सीधे तौर पर जंग के मैदान मे उतर चुका हैं।

    रूस के पास परमाणु हथियारों का जखीरा | Russia-Ukraine War

    बता दें कि रूप के पास करीब 6,372 परमाणु हथियार मौजूद हैं, इसके बाद न्यूक्लियर हमले की धमकी के बाद दुनिया में टेंशन बढ़ गई हैं, क्योंकि, रूस ने साल 2020 में परमाणु हथियार के इस्तेमाल में बदलाव किए हैं, जिसके मुताबित, अगर उसके अस्तित्व पर खतरा महसूस होता है, तो वो हमला करेंगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here