हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दो अधिकारियों को किया बर्खास्त

    Volodymyr Zelenskyy, Ukraine

    कीव (एजेंसी)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने उच्च पदस्थ दो अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है, जिनमें सुरक्षा विभाग के प्रमुख भी शामिल हैं। इन अधिकारियों के नेतृत्व कौशल पर भी सवाल उठाया गया है और साथ ही रूस का साथ देने के लिए उन पर देशद्रोह के भी आरोप लगाए गए हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार रात को अपने एक वीडियो संदेश में कहा, ”आज मैंने अभियोजक जनरल को पद से हटाने और यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के प्रमुख को बर्खास्त करने का निर्णय लिया है।”

    बर्खास्त किए गए अधिकारियों में सुरक्षा प्रमुख इवान बाकानोव और अभियोजक जनरल इरीना वेनेडिक्टोवा शामिल हैं। राष्ट्रपति ने कहा, ”अभियोजक कार्यालय, पूर्व-परीक्षण जांच निकायों और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मचारियों की देशद्रोह और सहयोग गतिविधियों के संबंध में आज तक 651 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।” उन्होंने कहा, “यूक्रेन में सुरक्षा बलों के कर्मचारियों और रूस की विशेष सेवाओं के बीच संबंधों का पता लगाया गया है।

    इस तरह के अपराध राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक है। यह संबंधित नेतृत्वों पर गंभीर सवाल खड़े करता है और इसके हर एक सवाल का प्रासंगित जवाब चाहिए।” उन्होंने इस दौरान बताया कि क्रीमिया में सुरक्षा सेवा के मुख्य निदेशालय के पूर्व प्रमुख को भी देशद्रोह के संदेह में हिरासत में लिया गया है।

    राष्ट्रपति ने बताया, ”रूस के हित में काम करने वाला हर कोई आपराधिक समूह का हिस्सा है और उन सभी को जवाबदेह ठहराया जाएगा। यह दुश्मन को खुफिया जानकारी उपलब्ध कराने और रूसी विशेष सेवाओं के साथ सहयोग करने के बारे में है।”

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here