हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश उल्फा(आई) का ...

    उल्फा(आई) का शीर्ष कमांडर मुठभेड़ में ढेर

    crime

    गुवाहाटी। असम के बोंगईगांव जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में उल्फा(आई) का शीर्ष कमांडर द्विपेन सौद मारा गया। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक भासकर ज्योति महंता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल में उल्फा(आई) के पश्चिमी कमांड के कमांडर नियुक्त द्विपेन सौद की पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गयी। द्विपेन के गनमेन पदुम राय को हथियार और ग्रेनेड सहित पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुछ हाई-प्रोफाइल हस्तियों के अपहरण की (उल्फा-आई) की योजना के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद अभियान छेड़ा था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।