हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश सावधान! देश म...

    सावधान! देश में कोरोना बेकाबू, 1 लाख 79 हजार 723 नए केस मिले

    Coronavirus

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले 24 घंटे में देशभर में 29 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 151.94 करोड़ से अधिक हो गया है।
    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 29 लाख 60 हजार 975 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 151 करोड़ 94 लाख पांच हजार 951 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

    मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक लाख 79 हजार 723 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करवा रहे कोरोना रोगियों की संख्या सात लाख 23 हजार 619 हो गई है। यह कुल संक्रमित मामलों का 2.03 प्रतिशत है।

    दैनिक संक्रमण दर 13.29 प्रतिशत हो गई है। कोविड के नए रूप ओमिक्रॉन से 27 राज्यों में अब तक 4033 व्यक्ति संक्रमित पाये गए हैं, जिनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1216 , राजस्थान में 529 और दिल्ली में 513 मामले हैं। ओमिक्रॉन के संक्रमण से 1552 व्यक्ति उबर चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 46569 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 45 लाख 172 लोग कोविड से उबर चुके हैं।

    स्वस्थ होने की दर 96.62 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 13 लाख 52 हजार 717 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 69 करोड़ 15 लाख 75 हजार 352 कोविड परीक्षण किए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here