Under-23 Cricket

Rajasthan Cricket News: अंडर-23 क्रिकेट में परखी जिले के खिलाड़ियों की प्रतिभा

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला क्रिकेट संघ हनुमानगढ़ की ओर से शुक्रवार को अंडर-23 पुरुष क्रिकेट टीम के चयन के लिए जंक्शन स्थित जिला क्लब क्रिकेट मैदान में ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिलेभर से करीब 100 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
खेल  राजस्थान  राज्य