हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मानसा शहर में...

    मानसा शहर में फायरिंग से लोगों में दहशत

    Mansa News
    Mansa News: मानसा शहर में फायरिंग से लोगों में दहशत

    अज्ञात बाइक सवार युवकों ने दो मेडिकल स्टोरों पर की फायरिंग | Mansa News

    • पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

    मानसा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Mansa News: शहर में उसे समय सनसनी फैल गई। जब शहर के अंदर दो मेडिकल स्टोर की दुकानों पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई। मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। घटना का पता चलते ही मानसा पुलिस मौके पर पहुंची।घटना की जानकारी देते हुए मेडिकल स्टोर के मालिक ने बताया कि वह खाना खाने के लिए अपने घर गया

    हुआ था, पीछे से दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति उनकी दुकान के बाहर आए और फायर करने की कोशिश की, मगर नाकाम रहे। उन्हें पड़ोसियों ने बताया और जब सीसीटीवी कैमरा चैक किया तो पता चला कि दो लोग उन पर फायर करने के लिए आए थे। उन्हें पता चला है कि यहीं दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने एक और मेडिकल स्टोर पर जाकर फायरिंग की हैं। घटना का पता चलते ही मानसा पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

    मानसा सिटी 2 के इंचार्ज करमजीत सिंह ने बताया कि दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा मेडिकल स्टोर की दुकानों को निशाना बनाया गया है और मानसा मेडिकल स्टोर के बाहर उन्होंने फायरिंग की है और जो शीशे में लगी। इस घटना में किसी भी जानी-माली नुकसान नहीं हुआ और वह जांच कर रहे हैं। जल्द ही इन लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। Mansa News

    यह भी पढ़ें:– बीनड़ा में सीढ़ियों से गिरकर सेवानिवृत्त फौजी की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here