हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बीनड़ा में सीढ़...

    बीनड़ा में सीढ़ियों से गिरकर सेवानिवृत्त फौजी की मौत

    Kairana News
    Kairana News बीनड़ा में सीढ़ियों से गिरकर सेवानिवृत्त फौजी की मौत

    Kairana News: कैराना। गांव बीनड़ा में एक सेवानिवृत्त फौजी की घर की सीढ़ियों से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से परिवार व ग्रामीणों में शोक व्याप्त है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बीनड़ा निवासी सुदेश चौहान(58) भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे। ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार तड़के वह सीढ़ियों से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए।

    Cleaning Ear Tips: कान में जमा खोंट को साफ करने के लिए अजमाएं ये 3 घरेलू उपाय

    परिजन उन्हें गांव के चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फौजी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो विवाहित बच्चों का पिता बताया गया है, जिनमें एक पुत्र व एक पुत्री शामिल है। गमगीन माहौल में मृतक के शव का गांव में स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के इकलौते पुत्र सचिन ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here