हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान : के...

    राजस्थान : केंद्रीय मंत्री मेघवाल का पुतला जलाया

    Union minister Meghwal burnt effigy

    बीकानेर (एजेंसी)। राजस्थान के बीकानेर में सर्व समाज के लोगों ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को लोकसभा चुनाव में बीकानेर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी बनाने का विरोध करते हुए मेघवाल का पुतला दहन किया गया। सूत्रों के अनुसार शहर के ह्दयस्थल कोटगेट पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से एकत्रित होकर लोगों ने मेघवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोपहर में पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों में असंतुष्ट भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के नेता शामिल थे।

    उधर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवीसिंह भाटी जिन्होंने मेघवाल को टिकट देने का विरोध करते हुए पार्टी से इस्तीफा सौंप चुके है ने कहा कि जब दस वर्ष पूर्व अर्जुन राम मेघवाल को भाजपा टिकट नहीं दे रही थी उस समय हमने उन्हें न केवल टिकट दिलाया बल्कि जीताया भी था। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद मेघवाल भाजपा में रहते हुए कांग्रेस के साथ मिलकर साजिशें करते रहे और भाजपा प्रत्याशियों का विरोध करते हुए पार्टी को नुकसान पहुंचाया।

     

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।