हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान यूनियन अध्यक्...

    यूनियन अध्यक्ष पर मजदूरी राशि हड़पने का आरोप

    Hanumangarh News
    यूनियन अध्यक्ष पर मजदूरी राशि हड़पने का आरोप

    हनुमानगढ़। टाउन अनाज मण्डी में काम करने वाले मजदूरों ने अपनी ही यूनियन के अध्यक्ष पर ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर उनकी मजदूरी के रुपए हजम करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को मजदूरों ने टाउन पुलिस थाना में परिवाद प्रस्तुत कर यूनियन अध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। मजदूरों का कहना था कि टाउन अनाज मंडी में हर वर्ष हम्माल/धानका की ओर से भारतीय खाद्य निगम के कट्टों पर मार्का लगाने एवं धागा काटने का कार्य किया जाता है। धानमंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के कट्टों पर मार्क लगवाई-खिंचवाई तथा सिलाई का ठेका होता है। Hanumangarh News

    धानमंडी के मजदूरों ने की मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग

    अनाज मंडी की सभी दुकानों पर यह कार्य 60 पैसे प्रति कट्टे की दर से तय होता है। हम्माल/धानका की ओर से करीब 18 लाख का कार्य किया गया परन्तु धानका तोला मजदूर यूनियन अध्यक्ष सतपाल मौर्य ने ठेकेदार प्रेम कुमार पीलीबंगा के साथ मिलकर फर्जी रूप से सभी मजदूरों की मजदूरी के रुपए हड़प लिए। मजदूरों के रुपए बिना बिल बने गबन कर लिए। जब मजदूरों को इस बात का पता चला कि मजदूरी के रुपए मजदूर यूनियन अध्यक्ष ने प्राप्त कर लिए हैं तो उन्होंने अध्यक्ष से बात की लेकिन उसने भुगतान प्राप्त करने की बात से इन्कार कर दिया।

    ठेकेदार से बात की तो ठेकेदार ने अध्यक्ष को पूर्ण भुगतान कर दिए जाने की बात कही। मजदूरों ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष की ओर से मजदूरों को उनके हक की मजदूरी नहीं दी जा रही। उल्टा मजदूरों को धमकाया जा रहा है। मजदूरों ने यूनियन प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के साथ मजदूरों को उनकी मजदूरी राशि दिलवाने की मांग की। इस मौके पर रमेश पेन्टर, रघुवीर होठला, लालाराम, गौरव, विजय, समीर, अजय, सन्दीप, चिमन, राजेश, कमल, सोनू, नागेश्वर, विनोद कुमार सहित कई अन्य मजदूर मौजूद थे। Hanumangarh News

    Hanumangarh: पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले भर में ‘एÓ श्रेणी नाकाबंदी