हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश अज्ञात लोगों ...

    अज्ञात लोगों ने डेरा श्रद्धालु को मारी गोली, मौत

    Unknown people shot dead Dera devotee, death

    बस स्टैंड के नजदीक मनीचेंजर की दुकान पर हुई वारदात (Unknown People Shot)

    बठिंडा/भगता भाईका (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के बठिंडा के क्षेत्र भगता भाई में डेरा श्रद्धालु मनोहर लाल इन्सां को (Unknown People Shot) अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार देर शाम को हुई है। गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल मनोहर लाल को इलाज के लिए आदेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए उनके शव को भटिंडा के सिविल अस्पताल में रखा गया है।

    जानकारी के अनुसार डेरा श्रद्धालु जतिंदरबीर सिंह उर्फ जिम्मी की भगता भाईका के बस स्टैंड के पास मनीचेंजर की दुकान है। यहां पर उसके पिता मनोहर लाल बैठे हुए थे। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति दुकान पर आए और मनोहर लाल को गोली मारकर फरार हो गए। एसएसपी भटिंडा भूपेन्द्रजीत सिंह विर्क ने बताया कि वे मामले की पूरी गहराई से जांच कर रहे हैं।

    वहीं डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधकीय समिति ने इस घटना की निंदा करते हुए मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। समिति ने सरकार से मांग की है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। समिति ने साध-संगत से अमन-शांति व भाईचारा कायम रखने की अपील की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।