हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बस स्टैंड की ...

    बस स्टैंड की मेज पर बच्चे का शव छोड़कर अज्ञात फरार

    Mansa News
    Mansa News: बस स्टैंड की मेज पर बच्चे का शव छोड़कर अज्ञात फरार

    मानसा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Mansa News: स्थानीय बस स्टैंड पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक मेज पर 10 वर्षीय बालक की लाश देखी गई। बताया जाता है कि अज्ञात व्यक्ति बच्चे के शव को मेज पर रखकर फरार हो गए। मृतक बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मानसा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड पर एक 10 साल के गुरुसिख बच्चे की लाश को अज्ञात व्यक्ति बस स्टैंड की मेज पर रखकर फरार हो गए है। घटना करीब 11 बजे की बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यहां पर कुछ लोग बैठे हुए थे जिनके साथ दो महिलाएं और एक पुरुष था। Mansa News

    उनसे पहले मेज के आसपास कोई नहीं था। जब वह व्यक्ति यहां से चले गए तब पता चला कि यहां एक बच्चे की लाश पड़ी हुई है। लोगों ने बताया कि यह बहुत ही शर्मसार कर देने वाली घटना है जिन लोगों ने भी इस घटना को अंजाम दिया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मामले की जानकारी मानसा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि बच्चे की लाश को कौन छोड़कर गया है। मृतक बालक की पहचान नहीं हो सकी है। Mansa News

    यह भी पढ़ें:– PSEB Result: पांचवीं कक्षा का परिणाम घोषित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here