हमसे जुड़े

Follow us

20.4 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अज्ञात युवकों...

    अज्ञात युवकों ने घर में लगाई आग, सारा सामान जलकर राख

    Abohar News
    अजीमगढ़ में कुछ अज्ञात युवकों ने एक घर में आग लगा दी जिससे घर में रखा सारा सामान जल गया।

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। बीती रात अजीमगढ़ में कुछ अज्ञात युवकों ने एक घर में आग (Fire) लगा दी जिससे घर में रखा सारा सामान जल गया। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब घर के लोग घर में मौजूद नहीं थे। Abohar News

    जानकारी के अनुसार पार्षद राजा राम ने बताया कि देर रात कुछ बाईक पर सवार होकर आधा दर्जन युवक आए जिन्होंने यहां के एक मकान को आग लगा दी और फरार हो गए। जिस समय आग लगाई गई उस समय घर के लोग घर पर नहीं थे। घर में आग लगी देख मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग अधिकारियों को दी, जिन्होने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले घर में रखे सिलेंडरों को बाहर निकालकर लोगों की जान को सुरक्षित किया और फिर आग पर काबू पाया। Abohar News

    इधर राजाराम ने बताया कि कल मोहल्ले में ही दो गुटों में झगड़ा हुआ था, किस गुट ने बीती रात इस घर में आग लगाई उस बारे में कुछ पता नहीं है। राजा राम ने बताया कि बताया कि कल रात मोहल्ले में एक युवक की हत्या भी हुई है लेकिन उस हादसे को इससे अभी जोड़ा नहीं जा सकता जब तक इसकी जांच नहीं हो जाती। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– Hip Hop India Winner: रांची के राहुल भगत ने जीता इनॉग्रल सीज़न !

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here