हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home देश उप्र: औरैया म...

    उप्र: औरैया में ट्रक ने ऑटो में पीछे से टक्कर मारी, 5 शिक्षकों समेत 8 की मौत

    UP: Truck collided with Auto in Auraiya 8 killed including 5 teachers

    शनिवार सुबह हुआ हादसा, स्कूल जा रहे थे शिक्षक; 2 घायलों की हालत नाजुक

    औरैया यहां शनिवार को ट्रक की टक्कर से ऑटो में सवार 5 शिक्षिकों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। सभी शिक्षक स्कूल (UP: Truck collided with Auto in Auraiya 8 killed including 5 teachers) जा रहे थे। हादसे में दो लोग घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।
    पुलिस के मुताबिक- शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे दिबियापुर से पुरवा सुजान जाने के लिए ऑटो में एक महिला शिक्षक समेत 5 टीचर (UP: Truck collided with Auto in Auraiya 8 killed including 5 teachers) और 5 अन्य लोग सवार हुए थे। बेला मार्ग पर ऑटो सौंथरा अड्डे के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार बुरी तरह वाहन में ही फंस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

    दुर्घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर-एसपी समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। 5 शिक्षक और 3 अन्य लोगों को मृत घोषित किया गया। दो घायलों की नाजुक बताई जा रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।