हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    अमेरिका की नौसेना युद्ध संधि झंडा फहराने पर रोक लगायेगी- गिल्डे

    US Navy will stop war flag hoisting - Guilde
    वाशिंगटन l अमेरिका की नौसेना ने अपने किसी भी जहाज, भवन, प्रतिष्ठान या विमान पर 1861 से 1865 के गृहयुद्ध के समय से संधि युद्ध का झंडा फहराने पर रोक लगाने का आदेश तैयार कर रही है। नौसेना प्रमुख एडम माइकल गिल्डे ने यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी है।
    श्गिल्डे ने मंगवार को ट्वीट कर कहा, “आज, मैंने अपने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे एक ऐसे आदेश का मसौदा तैयार करें, जो नौसेना के प्रतिष्ठानों, जहाजों, विमानों और पनडुब्बियों पर सभी सार्वजनिक स्थानों और कार्य क्षेत्रों युद्ध संधि के झंडे फहराने पर रोक लगायेगा।” श्गिल्डे ने संदेश जारी किया कि पुलिस हिरासत में अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के कारण देशव्यापी विरोध प्रदर्शन लगातार हो रहे है।
    श्गिल्डे ने कहा, “यह आदेश यूनिट सामंजस्य सुनिश्चित करने, अच्छे आदेश और अनुशासन को बनाए रखने और नौसेना के सम्मान, साहस और प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए है।”कुछ अमेरिकी अपनी विरासत में गर्व के साथ संधि ध्वज और अमेरिकी महासंघ में राज्यों के अधिकारों की याद दिलाते हैं। हालाँकि कुछ अन्य लोग इसे गृह युद्ध के समय दासता और नस्लवाद से जोड़ते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।