हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें अमेरिकी राष्ट...

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने तालिबानियों को चेताया, आतंकवाद से लड़ाई जारी रहेंगी

    अमेरिका के जो लोग अभी भी फंसे हुए है उन्हें जल्दी निकालेंगे

    वाशिंगटन (एजेंसी)।अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी हो चुकी है। अब अफगानिस्तान में तालिबान का राज आ गया है। वापसी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा मिशन कामयाब रहा, साथ ही उन्होंने आतंकवादी से लड़ाई जारी रखने की बात एक फिर से दोहराई। जो बाइडेन ने कहा कि हम अफगानिस्तान समेत दुनिया भर में आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे। लेकिन अब किसी देश में आर्मी बेस नहीं बनाएंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि जो अमेरिकी लोग अभी भी फंसे हुए है उन्हें वहां से जल्द ही निकालेंगे। जो बाइडेन ने कहा कि हमारे सैनिकों ने दूसरों की सेवा करने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। यह युद्ध का मिशन नहीं था, बल्कि दया का मिशन था। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जो कर दिखाया, इतिहास में कभी किसी ने नहीं किया है। बाइडेन ने अमेरिका से फौजों को बुलाने के फैसले पर एक बार फिर सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला रातों-रात नहीं लिया गया। इसके लिए एक लंबी प्रक्रिया पूरी की गई।

    अफगानिस्तान में रह गए अपने नागरिकों के संपर्क में अमेरिका

    अमेरिका अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की निकासी पूरी होने के बाद इस देश में रह गये अमेरिकियों को संपर्क में रहने के लिये मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘हम अफगानिस्तान में फंसे अमेरिकी नागरिकों के संपर्क में हैं। इनमें वैसे नागरिक शामिल हैं जिन्हें वहां से निकाना नहीं जा सका या जिन्होंने वहीं रहने का फैसला किया है। प्राइस ने कहा, ‘अगर अमेरिकी नागरिक आज, कल या एक वर्ष बाद अफगानिस्तान से निकलने का फैसला करते हैं तो हम उनकी सहायता के लिये तैयार हैं। हमने उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया है कि वे कैसे हमारे संपर्क में बने रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि करीब 100 अमेरिकी अफगानिस्तान में रह गये हैं और अमेरिका उनके संपर्क में बना रहेगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।