हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More

    यूक्रेन को मदद के लिए अमेरिकी सीनेट ने पास किया कर्ज संबंधी विधेयक

    US Senate

    वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी सीनेट ने एक ऐसे विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसकी मदद से राष्ट्रपति जो बिडेन युद्धग्रस्त यूक्रेन की मदद के लिए हथियार खरीदने को कर्ज मुहैया करा सकते हैं। विधेयक के सारांश में बताया गया कि यह विधेयक अस्थायी रूप से राष्ट्रपति को रक्षा संबंधी उपकरण खरीदने के लिए कर्ज देने के कुछ उपाय करता है यदि यह यूक्रेनी सरकार के लिए नियत है और रूसी हमले का सामना कर रहे यूक्रेन में नागरिकों की रक्षा के लिए जरूरी हो तो।

    सीनेट के अनुसार राष्ट्रपति को यूक्रेन को लीज और कर्ज पर सैन्यसाजोसामान की आपूर्ति समय से किए जाने को लेकर प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करनी चाहिए। इस विधेयक को अभी हाउस आॅफ रिप्रेजेंटेटिव्स में अनुमति मिलने की दरकार है। गौरतलब है कि रूस से यूक्रेन के खिलाफ यह कहते हुए युद्ध छेड़ा था कि डोनेत्स्क और लुहांस्क के इलाकों में यूक्रेनी सेना के अत्याचारों से बचाने की गुहार लगाते इस क्षेत्र में लोगों की मदद के लिए वह सैन्य अभियान शुरू कर रहा है। रूस के यूक्रेन के खिलाफ इस सैन्य अभियान की पश्चिमी देशों ने कड़े शब्दों में आलोचना की थी और इसे यूक्रेन पर हमला बताते हुए रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here