हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री प...

    मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जवानों व स्थानीय लोगों संग उठाया चाय का लुत्फ

    Uttarakhand News
    मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जवानों व स्थानीय लोगों संग उठाया चाय का लुत्फ

    पिथौरागढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) अपने पिथौरागढ़ जनपद के दौरे पर हैं। बुधवार की सुबह उन्होंने मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय नागरिकों से आत्मीय रूप से भेंट की और क्षेत्र की समस्याओं व उनकी जरूरतों को ध्यान से सुना। इसी दौरान मुख्यमंत्री धामी ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों के साथ बैठकर गर्म चाय का स्वाद भी लिया। Uttarakhand News

    मुनस्यारी प्रवास के दौरान सीएम धामी ने गांववासियों से वार्तालाप किया और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति एवं प्रभाव का फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा संदेश में लिखा कि सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी में आईटीबीपी के जांबाज़ जवानों व स्थानीय जनता के साथ समय बिताकर उन्हें बेहद खुशी हुई। साथ ही उन्होंने आम लोगों से उनकी जरूरतों और सुझावों को भी सुना। एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री धामी ने मुनस्यारी की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए लिखा कि यह स्थान पर्यटन की अपार संभावनाएँ समेटे हुए है। यहाँ की शांत वादियाँ, ठंडी पहाड़ी हवा और शांत वातावरण किसी भी आगंतुक को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

    गौरतलब है कि इससे पूर्व अगस्त माह में भी मुख्यमंत्री धामी गैरसैंण के भराड़ीसैंण क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय नागरिकों से मिले थे। उस समय विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा था। रास्ते में उन्होंने चंद्र सिंह नेगी की दुकान पर रुककर चाय पी और दुकान पर मौजूद लोगों के लिए स्वयं भी चाय बनाई।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अक्सर प्रदेशभर में जनता के बीच संवाद करते, उनकी समस्याएँ सुनते और त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हुए देखा जाता है। कई मौकों पर वे शिकायतकर्ताओं से फ़ोन पर स्थिति की जानकारी लेकर तत्काल अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी देते हैं। Uttarakhand News