हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home खेल वस्त्राकर सेम...

    वस्त्राकर सेमीफाइनल से बाहर, हरमनप्रीत का खेलना अनिश्चित

    Vastrakar

    केप टाउन (एजेंसी)। भारतीय पेसर पूजा वस्त्राकर बुखार के कारण आॅस्ट्रेलिया के विरुद्ध आज शाम होने वाले टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से बाहर हो गयी हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि वस्त्राकर को श्वसन पथ में संक्रमण के कारण सेमीफाइनल से बाहर किया गया है। उन्होंने अब तक टूनार्मेंट में भारत के पांचों मुकाबले खेले हैं और सिर्फ दो विकेट लिये हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वस्त्राकर के बीमार पड़ने के बाद उनके प्रतिस्थापन के लिये अर्जी डाली थी जिसे आईसीसी ने मंजूरी दे दी है। आॅफ-स्पिन आॅलराउंडर स्नेह राणा स्क्वाड में वस्त्राकर की जगह लेकर आॅस्ट्रेलिया के विरुद्ध सेमीफाइनल में उतर सकती हैं।

    भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल यहां न्यूलैंड्स मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 06:30 बजे से खेला जायेगा। इसी बीच, क्रिकेट समाचार वेबसाइट क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी बुखार से जूझ रही हैं। हरमनप्रीत और वस्त्राकर को एक साथ अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दोनों खिलाड़ी बुधवार शाम अस्पताल से लौटीं। अगर हरमनप्रीत सेमीफाइनल नहीं खेल पातीं तो उप-कप्तान स्मृति मंधाना टीम की कमान संभालेंगी।

    भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर) जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, स्नेह राणा, राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पाण्डेय।
    अतिरिक्त खिलाड़ी : सबभिनेनी मेघना, मेघना सिंह

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here