हमसे जुड़े

Follow us

33.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी वाहन चोर गिरफ...

    वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

    Kairana News
    Kairana News: वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक दिन पूर्व नगर की तीतरवाड़ा चुंगी से चोरी हुई बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया गया है। रविवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार कस्बे की इमाम गेट चौकी प्रभारी एसआई संदीप कालखंडे नगर के पानीपत बाईपास रोड पर स्थित रामड़ा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाए हुए थे।

    इसी दौरान उन्होंने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद हुई। बरामद बाइक एक दिन पूर्व नगर की तीतरवाड़ा चुंगी से चोरी हुई थी, जिसके सम्बन्ध में बाइक स्वामी रहीस अलताफ निवासी मोहल्ला दरबारखुर्द कस्बा कैराना ने कोतवाली पर अज्ञात के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया था। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता मुकीम निवासी ग्राम पंजीठ बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान करके उसे जेल भेज दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– कुश्ती किसानों का खेल है: बाबा परमेन्द्र आर्य

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here