हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ भाजपा प्रत्या...

    भाजपा प्रत्याशी बख्शीश सिंह का वीडियो वायरल, बटन जो मर्जी दबा लो निकलनी फूल पर ही है

    BJP

    जनसभा को संबोधित करते हुए बोले- मोदी-मनोहर की नजर बड़ी तेज है

    करनाल | भाजपा के असंध विधानसभा से प्रत्याशी बख्शीश सिंह विर्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे कहते नजर आ रहे हैं नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल की नजर बड़ी तेज है। जहां मर्जी वोट डाल दो निकलनी मोदी की ही है। बटन जो मर्जी दबा लो, निकलना फूल ही है। क्योंकि अंदर ऐसा पुर्जा फिट किया हुआ है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बख्शीश सिंह विर्क 5 सैकेंड की गलती 5 साल भूगतनी बड़ेगी। जहां वोट डालनी है, हमें ये भी पता लग जाना है कि किस आदमी ने कहां वोट डाली है। हम जानबूझकर बताते नहीं, कोई पूछेगा तो उसे बता भी देंगे।

    बख्शीश सिंह विर्क असंध विधानसभा से मौजूदा विधायक भी हैं। भाजपा ने एक बार फिर उन्हें टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।