हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल विकास ने रजत ...

    विकास ने रजत जीतकर ग्लासगो का कारनामा दोहराया, सिद्धू मूसेवाला का है फैन, मौत पर 3 दिन नहीं खाया था खाना

    बर्मिंघम (एजेंसी)। भारत के शीर्ष भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को 11वां पदक दिलाते हुए 96 किग्रा भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत जीता।
    राष्ट्रमंडल खेल 2014 के रजत पदक विजेता विकास ने अपना कारनामा दोहराते हुए स्नैच में 155 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 191 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ 346 किग्रा की कुल लिफ्ट दर्ज की और दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं भारत के शीर्ष भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने रजत जीतकर मूसेवाला की तरह ही उसी के अंदाज में सेलिब्रेशन किया। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विकास ने सिद्धू मूसेवाला की मौत पर तीन दिन तक खाना नहीं खाया था।

    नाटकीय अंदाज में हरजिंदर ने जीता कांस्य

    राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 71 किग्राभारोत्तोलन में नाटकीय उतार-चढाव के बाद भारत की हरजिंदर कौर कांस्य पदक जीतने में सफल रही। उन्होंने इस उपलब्धि के बाद कहा, ‘पदक को लेकर आशान्वित नहीं थी लेकिन किस्मत पर भरोसा था कि कुछ अच्छा होगा। हरजिंदर को किस्मत का साथ मिला क्योंकि क्योंकि नाइजीरिया की स्वर्ण पदक जीतने की दावेदार जॉय एजे का क्लीन एवं जर्क श्रेणी में तीनों प्रयास असफल रहे। हरजिंदर ने कुल 212 किग्रा(स्नैच में 93 और क्लीन एवं जर्क में 119) का वजन उठाया। फाइनल के करीबी मुकाबले में उन्हें किस्मत का साथ मिला। हरजिंदर ने कहा, ह्यमैंने अपनी ओर से पूरा जोर लगाया क्योंकि भारत के प्रशंसक मेरा समर्थन कर रहे थे। इससे मेरा हौसला बढ़ा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here