हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home कैथल गांव चुहड़ मा...

    गांव चुहड़ माजरा अब ब्रह्मानंद माजरा के नाम से जाना जायेगा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

    Dhand News
    Dhand News: गांव चुहड़ माजरा अब ब्रह्मानंद माजरा के नाम से जाना जायेगा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

    हरियाणा सरकार द्वारा गुरु ब्रह्मानंद जन्मस्थली गांव चुहड़ माजरा में आयोजित गुरु ब्रह्मानंद जयंती के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

    • विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने 31 लाख रुपये सहित हरियाणा के चार मंत्रियों ने भी 21-21 लाख रुपये की ग्रांट की घोषणा कर विकास के रास्ते खोले

    ढांड/कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) कहा कि जगद् गुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक थे। उनका पूरा जीवन मानव सेवा, धर्म, त्याग और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा। वे ऐसे प्रकाशस्तंभ थे, जिनके ज्ञान की किरणें आज भी हमारे विचारों, हमारी संस्कृति और समाज को दिशा प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गांव चुहड़ माजरा का नाम बदलकर ब्रह्मानंद माजरा करने की आधिकारिक घोषणा की। Dhand News

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को कैथल जिले के गांव चुहड़ माजरा में हरियाणा सरकार द्वारा जगत गुरु ब्रह्मानंद जी जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने की। समारोह में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, महीपाल ढांडा, राव नरबीर सिंह, सांसद नवीन जिंदल एवं विधायक सतपाल जांबा सहित, राम कुमार कश्यप, योगेंद्र राणा, भगवानदास कबीरपंथी अन्य विधायकगण व पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु ब्रह्मानंद जी ने समाज को ज्ञान, भक्ति और समरसता का मार्ग दिखाया था। सादा जीवन उच्च विचार उनके मुख्य संस्कार थे। उनका जन्म वर्ष 1908 में हरियाणा के कैथल जिले के चुहड़ माजरा गांव में एक साधारण रोड परिवार में हुआ। बचपन से ही ईश्वर-भक्ति का गहरा रुझान, अध्यात्म के प्रति जिज्ञासा और परमात्मा की खोज की धुन उन्हें अलग पहचान देती थी। उन्होंने अपना जीवन, कर्म, ज्ञान व तपस्या मानवता के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाए | Dhand News

    मुख्यमंत्री ने गांव चुहड़ माजरा का नाम बदलकर ब्रह्मानंद माजरा करने, गांव के लिंक मार्ग पर गुरु ब्रह्मानंद के नाम से भव्य स्वागत द्वार बनाने के लिए 21 लाख रुपये देने, गांव में बच्चों के लिए लाइब्रेरी बनाए जाने, ढांड से पूंडरी तक जाने वाली मुख्य सड़क का नामकरण गुरु ब्रह्मानंद मार्ग किए जाने, 51 लाख रुपये की ग्रांट दिए जाने, पानीपत के गांव अहर को सब तहसील बनाने की प्रक्रिया को मानकों (नॉर्म्स) के अनुसार जल्द ही पूरा किए जाने व इसी गांव में गुरु ब्रह्मानंद के नाम से चौक बनाने व गुरुग्राम में बच्चों की पढ़ाई के लिए आवश्यक जगह देने की घोषणा की। साथ ही करनाल में अंजनथली गुरुकुल व सेक्टर 32 में कोचिंग सेंटर के लिए 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की।

    यह भी पढ़ें:– लाइनमैन की करंट लगने से मौत, खबर सुनते ही मां ने भी तोड़ा दम